Kanpur Dehat: अनियंत्रित होकर ऑटो इलेक्ट्रिशियन की दुकान में घुसी सवारियों से भरी मैजिक...सवारियों में मची चीख-पुकार
कानपुर देहात में अनियंत्रित होकर ऑटो इलेक्ट्रिशियन में घुसी सवारियों से भरी मैजिक
कानपुर देहात, अमृत विचार। महमूदपुर बुजुर्ग में एक ढाबा के पहले नेशनल हाईवे पर कानपुर से औरैया ओर जा रही तेज रफ्तार सवारी से भरी मैजिक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऑटो इलेक्ट्रिशियन की दुकान के अंदर जा घुसी। जिससे सवारियों में कोहराम मच गया। दुकानदारों ने सवारियों को सकुशल मैजिक से बाहर निकाला गया।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर बुजुर्ग में न्यू इंडिया ढाबा मंदिर के पहले नेशनल हाईवे पर कानपुर से औरैया की ओर चालक कौशल कुमार बर्रा कानपुर निवासी तेज रफ्तार सवारी से भरी मैजिक लेकर जा रहा था।
इसी दौरान वह मैजिक को ट्रक से ओवरटेक करने लगा। तभी मैजिक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे स्थित चौरसिया ऑटो इलेक्ट्रिशियन की दुकान के अंदर जा घुसी। जिससे मैजिक में सवारियों में चीख-पुकान मच गई। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने आनन-फानन सवारियों को सुरक्षित मैजिक से बाहर निकाला गया।
गनीमत रही हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सभी सवारियां दूसरे वाहन से औरैया की ओर चली गई। सिकंदरा थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: पीसीएफ प्रबंधक ने महिला से की छेड़छाड़, पीड़िता बोली- बहाने से दफ्तर बुलाकर करता अश्लील हरकतें
