Pilibhit: दुकान खोलने को नहीं दिए दो लाख तो गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। किराना दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई की। शोर पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जहानाबाद थाने में दी गई  तहरीर में ग्राम हिमकरपुर निवासी राजरानी ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले ग्राम लखनऊ कलां निवासी आकाश से हुई थी। मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए थे। मगर ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में बाइक और किराना दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गई। इसे लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

दस फरवरी की रात नौ बजे ससुराल वालों ने मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और पीड़िता को बचाया। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी आ गए। उनके साथ पीड़िता घर पहुंची। पुलिस ने पति आकाश, ससुर नेवाराम, सास सोमवती, ननद ममता और सावित्री के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढे़ं- Pilibhit: कासगंज हादसे के बाद भी नहीं सुधरे, सवारियों की जान की फ्रिक न कार्रवाई का डर...खुलकर डग्गामारी

 

संबंधित समाचार