कासगंज: देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी- रजनीकांत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का जिला व्यापारी सम्मेलन शहर के सरकुलर रोड स्थित होटल में हुआ। सम्मलेन में व्यापारियों एवं व्यापार की समस्याओं पर मंथन किया गया। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें मनोनयन पत्र दिए गए। 

व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वी ने कहा कि यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि देश की अर्थव्यवस्था व्यापारियों से चलती है। व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंप अब से कुछ वर्षों पूर्व व्यापारी खौफ और दहशत में रहता था। 

उससे वसूली होती थी, लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में सत्तारूढ़ हुई, योगी मुख्यमंत्री बने है खौफ और दहशत फैलाने वाले जेलों की सलाखों में है। व्यापारी निर्भीक होकर व्यापार कर रहा है। उससे कोई चौथ वसूली करने वाला नहीं है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिए गए तमाम निर्णयों की जानकारी दी। 

चार्टेड एकाउंटेंट प्रदीप सीए ने आयकर और जीएसटी की जटिलताओं पर चर्चा की। कार्यक्रम को भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, पूजा वार्ष्णेय, ममता गुप्ता, गुंजन अग्रवाल, विशाल गुप्ता  ने संबोधित करते व्यापरियों की समस्याओं को सदन में रखा और जन प्रतिनिधियों से निराकरण की मांग की। 

आयोजकों द्वारा अतिथियों और जिले भर से आए व्यापरियों का माल्यार्पण एवं पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। रजनीकांत माहेश्वरी का व्यापार मंडल का मुख्य संरक्षक एवं पूजा वार्ष्णेय को प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।  सचिव कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने किया। 

रिंकू अग्रवाल, बॉबी गुप्ता, अरविंद माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, अशोक गौड़, अम्मू गौड़, प्रदीप कावरा, प्रवेंद्र राना, कृष्णमुरारी दरगढ़, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, डीएस लोधी, दीपू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, राजवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। 

व्यापारियों के साथ है, नहीं देंगे झूठा आश्वासन 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राजवीर सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के बिना सरकारें भी अधूरी हैं। विकास का प्रत्येक रास्ता व्यापारियों से होकर गुजरता है। उनका दिया गया हुआ कर विकास में सहायक बनता है। 

व्यापारियों द्वार सांसद के समक्ष कुछ मांगें रखी गई तो सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में जो भी वायदा किए हैं सब पूरे किए हैं। यदि कोई बचा हो तो बताया जाए। अब चुनाव की बेला आ रही है। ऐसे में कोई वायदा नहीं करूंगा, लेकिन यह विश्वासन दिलाता हूं कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान होगा। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकरियों ने सांसद को मांग पत्र दिया।

यह भी पढ़ें- Kasganj News: पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, आप कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार