आज का राशिफल। 27 फरवरी, 2024

आज का राशिफल। 27 फरवरी, 2024

मेष

आज आपको घुटनों में पीड़ा हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। जॉब को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव मजबूत होगा। आज आपको सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए।

वृष

नए संबंध बनने के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों से कई दिनों बाद मिलाप होगा। बॉस आप पर जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकता है। अन्तरंग संबंधों में वृद्धि होगी। प्रेम विवाह के विषय में परिवार से सहमति ले सकते हैं। घर का माहौल शान्त रहेगा।

मिथुन

आज चलते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। प्रियजनों का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। दिनचर्या को अनुशासित रखने का प्रयास करें। घर-बाहर तनाव होने की आशंका है। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कर्क

आज सरकारी कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। विरोधी अपने षड्यंत्र में विफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों आपकी प्रशंसा करेंगे। आपके नए मित्र बन सकते हैं। मन काफी शांत रहेगा और आपकी ऊर्जा बढ़ेगी।

सिंह

आज परिजनों का व्यवहार अशांत कर सकता है। सहकर्मियों पर विश्वास कम होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। फार्मा सेक्टर से जुड़े लोगों को धन लाभ मिल सकता है। लोगों से बहुत अपेक्षायें न रखे।

कन्या

आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। जॉब में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

तुला

आज अनैतिक कार्यों में सन्लिप्तता नुकसानदेह साबित होगी। दिनभर कोई न कोई परेशानी भरा माहौल रहेगा। अधीनस्थ लोगों का अच्छा खासा समर्थन और सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहने वाला है। सेहत नरम रहने वाली है।

वृश्चिक

नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेमी जन को मनाने के लिए कोई उपहार देने का विचार करेंगे। आपका आत्मबल और ऊर्जा स्तर बढ़ेगा। प्रियजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु

आज घर के माहौल को शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज कार्यों में ज्यादा व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी आपसे अतिरिक्त देखभाल की उम्मीद करेगा। भूमि-भवन से जुड़े मामले अटक सकते हैं। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।

मकर

आज अपने रुके हुए कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। जॉब इन्टरव्यू में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। सामयिक विषयों पर चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ

आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। पुराना अनुभव आपके लिए हितकारी होगा। अनावश्यक धन खर्च होने से थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी रहेगी। कोई मशीन खराब हो सकती है।

मीन

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मन में कई दिनों से जो शंका थी उसका आज समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करें। समस्त योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में अपेक्षित प्रगति होगी।