बहराइच: सड़क हादसे से नाराज लोगों ने चालक को खंभे से बांध पीटा, देना चाह रहे थे तालिबानी सजा!, देखें video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली देहात के बेरिया गांव के निकट रविवार को बाइक और पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत से ग्रामीण नाराज हो गए। सभी ने चालक को खंभे से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस के आने पर उसे मुक्त कराया जा सका।

कोतवाली देहात के गोंडा बहराइच मार्ग पर रविवार शाम को बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी थी हादसे में गोंडा निवासी एक युवक की मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे से नाराज लोगों ने पिक अप चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पास के खंभे से बांध दिया। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

आसपास के लोगों ने चालक के खंभे से बांधे जाने की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची, तब पिक अप वाहन का चालक किसी तरह मुक्त हो सका। चालक के खंभे से बांधे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में कोतवाल बृजेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चालक और मालिक सोमवार को कोतवाली में आए थे। चालक ने ऐसी कोई सूचना या तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

Untitled-45 copy

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: बाइक से गिरे मां-बेटे को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौत, कोहराम

संबंधित समाचार