Bareilly News: दबंग ने तमंचा दिखाकर डॉक्टर से मांगी रंगदारी, रुपये न देने पर क्लिनिक में की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तमंचा लेकर दबंग ने डॉक्टर से रंगदारी मांगी। विरोध करने पर उसने क्लिनिक में तोड़फोड़ की। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी के एजाजनगर गौटिया निवासी डॉ. आबिद हुसैन ने बताया कि उनका क्लिनिक मोहल्ले में ही है। 23 फरवरी को रात आठ बजे क्लिनिक पर चक महमूद निवासी आरिफ तमंचा लेकर आया और क्लिनिक बंद करने को कहा। मना करने पर तमंचा तान दिया और रंगदारी मांगने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। डॉक्टर की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: 72 घंटे बाद भी भागे बंदियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी, एसओजी और पुलिस की टीम दे रही दबिश

 

संबंधित समाचार