कासगंज: संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है केंद्र की मोदी सरकार:समाजवादी पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी के पीडीए पखवाड़े के तहत कार्यकर्ताओं ने कासगंज विकास खंड के क्षेत्र के गांव हनौता, मनौटा एवं नगला भूड़ में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विफWhatsApp Image 2024-02-27 at 16.49.06लताओं को गिनाया।

लोगों से संपर्क कर उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियां एवं सरकार में रहते कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया गया। लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश के विकास के लिए सपा को मजबूत करने का आहवान किया।सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी आत्मा होती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

इतना ही नहीं संविधान प्रदत्त आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विकास का वायदा कर सत्ता में आई सरकारें विनाश पर आमादा है। कासगंज एटा लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लोगों से मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में बता रहे हैं।

और बूथ को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी गिनाया। पूर्व ब्लॉक अविनाश राजपूत ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहकर सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया। भाजपा वर्गवाद और जातिवाद का की राजनीति कर रही है।

युवा सपा नेता देव प्रकाश लोधी उर्फ देवू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश के विकास के लिए सपा एवं इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएं। उन्होंने भाजपा की नीतियों को गिनाया। कार्यकर्ताओं ने पत्रक बांटकर कर सपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।

विधानसभा अध्यक्ष विनोद बघेल, सोरन सिंह बघेल, बांके लाला, पूर्व नगर अध्यक्ष चाहत मियां, कमल सिंह बघेल, गिरीश कुमार, कैलाश यादव, मानपाल सिंह मिनी, प्रांजल यादव, फैजान चाहत, राहुल यादव, पप्पू लोधी,प्रमोद यादव, अमर सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-कासगंज: देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी- रजनीकांत 

संबंधित समाचार