Hamirpur Accident: मौरंग भरे डंपर की बाड़ी चालक की केबिन के ऊपर गिरी...चालक की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर के राठ जलालपुर मार्ग पर हुआ हादसा

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ जलालपुर मार्ग पर बहपुर गांव के पास डंपर में लदी मौरंग को उतारने के दौरान ट्राला की बाड़ी पलटकर केबिन में जा गिरी। जिससे स्टेरिंग पर बैठे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

राठ कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी देवी सिंह (35) पुत्र पन्ना लाल डंपर चालक था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे देवी सिंह डंपर में मौरंग लादकर राठ जलालपुर मार्ग स्थित बहपुर गांव के पास उतारने के लिए गया था। बताया जाता है कि डंपर में लोड मौरंग को उतारने के लिए जैसे ही चालक ने जैक उठाया तभी अचानक डंपर का संतुलन बिगड़ गया और डंपर की बाड़ी सीधे उसकी केबिन के ऊपर जा गिरी। 

जिससे सीट पर बैठा चालक दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। डंपर की बाडी गिरने से सड़क पर जाम लग गया। जिससे ग्रामीणों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से डंपर को हटवाया। चालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

ये भी पढ़ें- Hamirpur News: पिता व दो पुत्रों को धारदार हथियार से हत्या के मामले में उम्रकैद...कोर्ट ने जुर्माना भी ठोंका

संबंधित समाचार