बाराबंकी: कानून की परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल, युवक ने परीक्षा कक्ष में घुसकर बनाया Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सचल दल की टीम ने 26 नकलची पकड़े, मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस

बाराबंकी, अमृत विचार। कानून की परीक्षा में सामूहिक का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। पुलिस और विश्विद्यालय की सचल दल की टीम पहुंची। यहां पर 26 नकलची पकड़े गए। वायरल वीडियो में एक युवक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करता है। उसके बाद तेज आवाज में कह रहा है कि यह सिटी लॉ कॉलेज बाराबंकी है। और कह रहा था डीएम साहब लाइव है। 

उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तर पहले। वह हर परीक्षार्थी के पास से गाइड ले कर दिखा रहा था। उसे रोकने का प्रयास हुआ तो कह रहा यह ठेका लेकर नकल कराई जा रही। इसी बीच मारपीट होने से पहले वीडियो बंद हो गया। सफदरगंज के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सिटी लॉ कॉलेज में नकल की शिकायत पर पुलिस टीम गई थी।

इसी दौरान विश्वविद्यालय की सचल दल की टीम आ गई और उसने 26 लोगों को नकल करते पकड़ा। दूसरी पाली में अवध ला कॉलेज में 12 और टीआरसी में 25 नकलची पकड़े गए। इस संदर्भ में जिलाधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें:-यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार हुए विजयी, तो एक सीट पर सपा को मिली हार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

श्री श्री रविशंकर बोले- 'सत्य की हुई जीत', सुप्रीम कोर्ट ने आर्ट ऑफ लिविंग को सभी आरोपों से किया बरी
श्रीलंका में चमकी कानपुर की बेटी प्रियांशी : 4 मैच में 6 विकेट लेकर भारत को दिलाया टी-20 डेफ सीरीज का खिताब, डीएम ने किया सम्मानित
CA की पढ़ाई और प्रशिक्षण में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा-ट्रेनिंग से लेकर IT और सॉफ्ट स्किल्स तक बदलेगा पूरा सिस्टम, 31 अगस्त तक सुझाव
लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन! चौक से सुशांत गोल्फ सिटी तक 13 अवैध निर्माण सील, मचा हड़कंप
Sultanpur News : 105 साल पुराने बार एसोसिएशन की 58वीं कार्यकारिणी के लिए चुनावी घमासान तेज, 60 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, जानिए कब होगा मतदान