बरेली: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस ने कसी कमर, प्रवीण सिंह बोले, गठबंधन भाजपा को उखाड़ फेंकेगा

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने कमर कस ली है। जिसको लेकर आज नेहरू युवा केंद्र में इंडिया  गठबंदन (सपा-कांग्रेस) ने एक बैठक  का आयोजन  किया, जिसमें उन्होंने भाजपा  पर जमकर  निशाना  साधा

इस मौके पर सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  से जनता त्रस्त है। इंडिया गठबंधन  को लेकर  लगातार लोगों  का समर्थन मिल रहा है, गठबंधन भाजपा को उखाड़ फेंकेगा।

कहा कि आप देख सकते हैं कि कार्यक्रम में किस तरह से जनता इसको दर्शा रही है, वह लोकसभा चुनाव में भारी  मतों से जीत दर्ज  करेंगे। इस दौरान सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी मात्रा में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, शख्स की मौत

संबंधित समाचार