VIDEO: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 48 लाख युवाओं के रुपयों से भाजपा लड़ेगी चुनाव
लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए अजय राय ने बीजेपी पर 48 लाख युवाओं के रुपयों का उपयोग लोक सभा चुनाव के दौरान करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने अपने शब्दों के बाण को यही नहीं रोका, बल्कि सीधे तौर पर कहा है कि पेपर लीक से भाजपा के पास करोड़ों का फंड आ गया। युवाओं के पैसों से चुनाव होगा। करीब बच्चों का यह पैसा अब भाजपा के चुनाव में काम आएगा।
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने भी इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रहार करती है। यही वजह है समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को सीबीआई की तरफ से नोटिस भेजा गया है, सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करके बीजेपी लोगों को तोड़ने का काम करती आई है,लेकिन इंडिया गठबंधन के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के प्रहार से डरने वाले नहीं हैं।
2024 के चुनाव में जनता बीजेपी को जवाब देगी। वही इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देकर कांग्रेस ने गठबंधन धर्म निभाया है।
इस दौरान उन्होंने बीएसपी को बीजेपी की डी टीम करारा दिया है। इसके पीछे की वजह उन्होंने बीएसपी विधायक का बीजेपी के पक्ष में वोट देना बताया है। वहीं उन्होंने सीबीआई, ईडी समेत अन्य सरकारी एजेंसियों को बीजेपी का abc टीम बताते हुए तंज कसा है।
Video: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, लखनऊ में की PC@INCIndia @INCUttarPradesh @kashikirai @RahulGandhi @priyankagandhi #Congress pic.twitter.com/d3gGwUYw7r
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 28, 2024
लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 48 लाख युवाओं के रुपयों से भाजपा लड़ेगी चुनाव pic.twitter.com/5mjNcof7DT
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 28, 2024
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: 'वी वांट रीएक्जाम'... आरओ-एआरओ परीक्षा को फिर से करवाने को धरना स्थल पर जुटे छात्र, किया प्रदर्शन
