हरदोई: 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दूसरी पाली में परीक्षा देने के बाद दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था घर

हरदोई। इण्टर की बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली की परीक्षा देने के बाद दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे छात्र को तेज़ रफ्तार ट्रक कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त बाल-बाल बच गया।

बताया गया है कि अतरौली थाने के कसहिया निवासी 16 वर्षीय अभिषेक शुक्ला बुधवार अपने दोस्त बसहिया निवासी सुजीत यादव के साथ इण्टर की दूसरी पाली की परीक्षा देने गौसगंज गया था। परीक्षा देने के बाद शाम को दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। सुजीत यादव बाइक चला रहा था। उसी बीच सण्डीला रोड पर अतरौली थाने की कनौरा पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक से सुजीत की बाइक टकराई और उस पर सवार अभिषेक सड़क पर गिर पड़ा, वह संभलता, इससे पहले पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया,जिससे अभिषेक की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में सुजीत बाल-बाल बच गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। उधर हादसे की खबर सुनते ही छात्र अभिषेक के घर में कोहराम मच गया। इस बारे में एसएचओ अतरौली दिलेश कुमार सिंह ने बताया है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं: लक्ष्मण टीला विवाद मामला: कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की रिवीजन याचिका की खारिज, कहा- मुकदमा है चलने योग्य

संबंधित समाचार