लखनऊ: राजधानी से पांच जिलों के लिए 2 मार्च से शुरू होगी विमान सेवा, शेड्यूल जारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मुरादाबाद, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ और आजमगढ़ के लिए विमान सेवाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। फ्लाईबिग एयरलाइंस ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।

राज्य सरकार की पहल पर उड़ान योजना के तहत पांच शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होनी है। लखनऊ से श्रावस्ती, चित्रकूट, अलीगढ़, आजमगढ़ और मुरादाबाद का सफर आधे से डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। विमान सेवा फ्लाईबिग एयरलाइंस की ओर से ये सेवाएं 19 सीटर विमान से दी जाएंगी। पांच जिलों के लिए किराया क्या होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों की मानें तो दो से ढाई हजार के बीच किराया हो सकता है। 

ये होगी टाइमिंग 
लखनऊ से श्रावस्ती के लिए विमान संख्या एस 9337 दोपहर में 3:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4 बजे पहुंचेगी। जबकि श्रावस्ती से विमान संख्या एस9 340 शाम 4:20 पर उड़ान भरकर 5:10 पर लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से श्रावस्ती के लिए उड़ान सेवा प्रतिदिन रहेगी। जबकि आजमगढ़, चित्रकूट, अलीगढ़ और मुरादाबाद के लिए विमान सेवा सप्ताह में छह दिन होगी। लखनऊ से मुरादाबाद के लिए विमान संख्या एस 9 327 सुबह 8:45, लखनऊ से अलीगढ़ के लिए विमान संख्या एस 9 315 दोपहर 12:10, लखनऊ से आजमगढ़ के लिए विमान संख्या एस 9 331 सुबह 8:55 और लखनऊ से चित्रकूट के लिए विमान संख्या एस 9 333 दोपहर 11:40 पर उड़ान भरेगी।

ये भी पढ़ें -सीबीआई के समन पर आज नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, अवैध खनन मामले में होनी है गवाही

संबंधित समाचार