हरदोई में विधायक लिखी कार की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौत-कई लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

माधौगंज-बघौली रोड पर बुधवार की देर रात हुआ हादसा

हरदोई, अमृत विचार। तेज़ रफ्तार से भागती आ रही विधायक लिखी लग्ज़री कार ने सीएनजी ऑटो में ज़ोरदार टक्कर मार दी,जिससे उसके ड्राइवर की मौत हो गई और कई सवारियां ज़ख्मी हो गई। पुलिस ने कार को अपने कब्ज़े में लेते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

बताया गया है कि माधौगंज थाने के हसनपुर ज्योली निवासी 38 वर्षीय नन्हेलाल सीएनजी ऑटो चलाता था। बुधवार की रात में वह कुछ सवारियां ले कर माधौगंज-बघौली रोड पर पहुंतेरा गांव के पास पहुंचा, तभी तेज़ रफ्तार में आ रही लग्ज़री कार जिस पर विधायक लिखा हुआ था,ने वाहन में ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में  ड्राइवर नन्हेलाल की मौत हो गई।

15 - 2024-02-29T115017.338

हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़ कर वहां से फरार हो गए। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव और कार को अपने कब्ज़े में लेते हुए ज़ख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां पर ऑटो ड्राइवर नन्हेलाल की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा, वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत... 21 घायल

संबंधित समाचार