अग्निशमन केंद्र बनने से आग की घटनाओं पर लगेगा अंकुश: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चार तहसीलों में सीएम योगी ने अग्निशमन केंद्रों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

लखनऊ से मुख्यमंत्री ने वर्चुअली और जिले में जन प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

बहराइच, अमृत विचार। जिले के चार तहसीलों में बने अग्निशमन केंद्रों का गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअली लोकार्पण किया। जबकि क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मिहीपुरवा में अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास हुआ। विधायकों ने सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

जिले के नानपारा ,कैसरगंज, पयागपुर में अग्निशमन केंद्र का प्रशासनिक भवन और आवासीय भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसका लोकार्पण कार्यक्रम गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअली किया। इसके बाद अग्निशमन केंद्र का मिहीपुरवा में वर्चुअली शिलान्यास किया गया।

नानपारा में आयोजित समारोह में विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा, पयागपुर में विधायक सुभाष त्रिपाठी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निशमन केंद्र बनने से आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहयोग मिलेगा। ग्रामीणों को नुकसान नहीं होगा।

लोकार्पण के समय,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपठी, क्षेत्राधिकारी नानपारा, क्षेत्राधिकार अग्निशमन केंद्र, व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं गणमान्य नागरिकों  ने उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री के विचार सुने।

यह भी पढे़ं: प्रयागराज: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए दो सगे भाई, मौत, कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता