Video: लखनऊ पहुंचे CEC, निर्वाचन-बढ़ते कदम प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की तैयारी को परखने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम गुरुवार को राजधानी पहुँची है। लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपनी 13 सदस्यीय टीम के साथ 2 मार्च तक प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को परखेंगे। गुरुवार को उन्होंने निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ योजना भवन में आयोजित निर्वाचन : बढ़ते कदम प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आई टीम लोकभवन में बैठक करेगी। जिला प्रशासन की ओर से लाइजनिंग अधिकारियों की ड्यूटी टीम के साथ लगाई गई है। टीम के लोग विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान उनसे सुझाव लिए जाएंगे। 

20 (52)

1 मार्च को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ में बैठक होगी। टीम के आगमन पर एयरपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ और एसडीएम सरोजनीनगर फाल्गुनी सिंह ने उनका स्वागत किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ लाइजनिंग अधिकारी के तौर पर सीडीओ अजय जैन मौजूद रहे। इसके अलावा एडीएम ट्रांसगोमती, एडीएम पूर्वी, एडीएम भू अर्जन प्रथम, एडीएम भू अर्जन द्वितीय, एडीएम न्यायिक और एसीएम की भी ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें -Lok sabha election 2024: आज आएगी केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम, परखेगी तैयारियां

संबंधित समाचार