लखनऊ : बुजुर्ग महिला के घुटने में था असहनीय दर्द, डॉ.जीपी गुप्ता ने दो घंटे में दिलाई राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोकबन्धु राजनरायण संयुक्त चिकित्सालय की आर्थोसर्जरी विभाग ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण 

लखनऊ, अमृत विचार। रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ की पत्नी उषा सिंह (67) को करीब 10 साल से घुटने में असहनीय दर्द था। उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत थी। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित थी। घुटने के दर्द से परेशान महिला अपनी रोज के दैनिक कार्य भी नहीं कर पाती थीं, लेकिन डॉ. जीपी गुप्ता ने महज दो घंटे की सर्जरी में उनका घुटना प्रत्यारोपण कर उनकों दर्द से राहत दी है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को महिला की सर्जरी की गई थी। बुधवार को पहला पोस्ट ऑपरेटिव दिन रहा है और मरीज को दर्द से पूरी राहत मिल गई। कल से वह अपने पैरो पर चलने लगेगी।

आर्थोपेडिक सर्जन डॉ.जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज ऑपरेशन से बहुत डरती थीं, समय बीतने के साथ उनका घुटना खराब होता जा रहा था, लेकिन मरीज को इलाज संबंधित जानकारी दी गई। उनके स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। जिसके बाद वह सर्जरी के लिए तैयार हुई, पेशेंट ने अपने ऑपरेशन के डर को निकालने में 20 दिन का समय लगाया। सर्जरी के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। जल्द ही वह घर जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी में मरीज को विदेशी इंम्पलांट ( कृत्रिम घुटना ) लगाया गया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सर्जरी में मरीज का केवल इंप्लांट का खर्च ही पड़ा है, बाकी पूरी इलाज निशुल्क रहा है।

लोकबंधु संस्थान के निदेशक, डॉ सुरेश चंद्र कौशल ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने इस सर्जरी के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि लोक बंधु की ऑर्थोपेडिक टीम उच्च जोखिम वाली सर्जरी को सफलतापूर्वक करने की क्षमता रखती है, जहां अन्य अस्पताल इन्हें रेफर करने में अपनी सुरक्षा समझते हैं। लोकबंधु चिकित्सालय में गत 5-6 महीने में बहुत एडवांस सर्जरी की गई। जिसमें दूरबीन विधि से बार बार कंधा खिसकने ( रिक्योरेंट शोल्डर जॉइंट डिस्लोकेशन ) की समस्या से मरीज को राहत मिली है। इतना ही नहीं इस सरकारी अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी से संबंधित घुटने का लिगामेंट, मल्टी लिगामेंट, मेनिस्कस का दूरबीन विधि ( आर्थोस्कोपी ) नियमित ऑपरेशन किया जा रहा है, एडवांस स्पाइन सर्जरी, वर्टिबोप्लास्टी, हिप रिप्लेसमेंट सुपर स्पेशलिटी जैसी सर्जरी भी नियमित हो रही है। 

सर्जरी करने वाली टीम

ऑपरेटिंग सर्जन डॉ. जीपी गुप्ता की टीम में ऑर्थो सर्जन डॉ जितेंद्र बाजपेयी , एनएसथेटिस्ट डॉ सुरेश मेहता , सिस्टर इंचार्ज मधु मिश्रा व अन्य लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : 8.4 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि अर्थव्यवस्था की ताकत और क्षमता को दर्शाती है: PM मोदी

संबंधित समाचार