सुलतानपुर: गाली-गलौज देने से मना करने पर पीटा, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। गुरुवार की रात घर पर बैठे व्यक्ति को कुछ लोग गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग घर में घुसकर पिटाई कर धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चांदा थाना क्षेत्र के आनापुर नारायणपुर निवासी संजय ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह घर पर बैठा था। इसी बीच गांव के मगधू, अच्छेलाल व सच्छेलाल घर आकर गाली गलौज देने लगे। आरोप है उक्त लोग गाली गलौज देने से मना करने पर हमलावर हों गए तो वह घर में घुस गया।

आरोप है कि उक्त लोग घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटने लगे। हल्ला मचाया तो बीच बचाव में उसकी चाची माधुरी आई उक्त लोग उनकी पिटाई कर धमकी देते हुए चले जाते गए। चांदा थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Good Health और पौरुष जीवन कैप्सूल में मानक से अधिक स्टेरॉयड, इस्तेमाल और बिक्री रोकने के निर्देश

संबंधित समाचार