Agra News: जीव विज्ञान और गणित का पेपर किया आउट, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। बीते गुरुवार यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जीव विज्ञान और गणित के प्रश्न पत्र व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
गौरतलब है कि द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान आगरा के ऑल प्रिंसिपल व्हाट्सएप ग्रुप में जीव विज्ञान और गणित के प्रश्न पत्र की फोटो वायरल हुई थी, इसके बाद डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया था कि थाना फतेहपुर सीकरी के किरावली रौझोली के अतर सिंह इंटर कालेज में कंप्यूटर पद पर तैनात विनय चौधरी ने अपने मोबाइल नंबर से पेपर को व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया था। 

जिला परीक्षा पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल के आदेश पर कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी, केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. गजेंद्र सिंह (पशु चिकित्साधिकारी) समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी और एक अन्य को फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: एक नाली...दो नाली बंदूकें हुईं गुजरे जमाने की बात, अब पिस्टल और रिवॉल्वर का क्रेज 

संबंधित समाचार