रुद्रपुर: पत्नी को मारने के प्रयास के आरोपी पति पर हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके की रहने वाली एक विवाहिता को गला दबाकर मारने की कोशिश के आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रीत विहार कॉलोनी फाजलपुर महरौला निवासी रईस अहमद ने बताया कि उसका पति हानिब उर्फ शाहिद आए दिन मारपीट कर शारीरिक व मानसिक यातनाएं देता रहता है।

आरोप था कि नशेड़ी पति पारिवारिक जिम्मेदारी भी नहीं निभाता और वह मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चला रही है। आरोप था कि 19 फरवरी की सुबह चार बजे पति ने बेवजह बच्चों से हाथापाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी पति ने गला दबाकर उसे भी मारने का प्रयास किया और जब विफल हो गया तो धारदार चाकू से प्रहार करना शुरू कर दिया।

जिससे वह जख्मी हो गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे और पति जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पत्नी का आरोप था कि पति इससे पहले भी कई बार हमला कर चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार