Kanpur News: जिंदगी और मौत से जूझती रही मधु... आखिर थम ही गईं सांसें, जानें मामला...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को सड़क हादसे में घायल मधु को सीएचसी घाटमपुर से कानपुर रेफर किया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घाटमपुर में गुरुवार को हुए हादसे में घायल मधु 24 घंटे जिंदगी और मौत से संघर्ष करती रही। आखिर उसकी सांसे थमी ही गई और मधु की इलाज के दौरान मौत हो गई।

सजेती कस्बा निवासी संतोष कुमार तिवारी की पत्नी मधु 46 वर्ष अपने बेटे प्रद्युम्न तिवारी व भतीजी खुशी के साथ छाझा रायपुर से शादी समारोह से अपने घर सजेती वापस घर सजेती जा रहे थी। तभी श्योदी ललईपुर गांव के सामने एक भूसे से भरे जा रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिससे स्कूटी चला रहे प्रद्युम्न तिवारी व मधु तिवारी पत्नी संतोष तिवारी, खुशी पुत्री नरेंद्र कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घायल अवस्था में उन्हें सीएससी घाटमपुर ले जाया गया था, जहां पर खुशी व प्रदुम्न का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। वहीं मधु की हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट कानपुर रेफर किया गया था, जहां पर हादसे के 24 घंटे बाद मधु की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कार के दरवाजे पर लटककर युवकों ने की स्टंटबाजी; लोगों में फैलाई दहशत, चारों युवक गिरफ्तार...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता