बरेली: यात्रियों को मिली राहत, तीन माह बाद पटरी पर आईं रोजा पैसेंजर और मुगलसराय एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली पैसेंजर और वाराणसी एक्सप्रेस आज से चलेगी

बरेली, अमृत विचार। कोहरे की वजह से तीन महीने से बंद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार को जंक्शन से मुगल सराय एक्सप्रेस और बरेली रोजा पैसेंजर को चलाया गया। वहीं शनिवार को दिल्ली पैसेंजर और वाराणसी पैसेंजर का संचालन किया जाएगा।

04380 रोजा बरेली पैसेंजर निर्धारित समय शाम 6:35 बजे जंक्शन से तीन महीने बाद रवाना की गई। वहीं वापसी में 04379 रोजा बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन शनिवार से शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के बंद होने से सबसे ज्यादा छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को दिक्कत हो रही थी।

14308 बरेली प्रयागराज (मुगलसराय) एक्सप्रेस शाम 5:30 बजे के स्थान पर 15 मिनट की देरी से रवाना की गई। वापसी में 14307 प्रयागराज से चार मार्च को चलाई जाएगी। शनिवार को जंक्शन से 04303 बरेली दिल्ली पैसेंजर और 14236 बरेली वाराणसी पैसेंजर का संचालन शुरू किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में ऑपरेटिंग के कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बाहर की ट्रेनें भी आना हुईं शुरू
जंक्शन से होकर गुजरने वाली बाहर की ट्रेनें भी यहां आना शुरू हो गईं हैं। तीन माह से बंद 12583 आनंद विहार एसी डबल डेकर एक्सप्रेस और 12584 लखनऊ एसी डबल डेकर एक्सप्रेस शुक्रवार को यहां पहुंची। अन्य जिन ट्रेनों का संचालन तीन माह से बंद है। उनका संचालन भी पांच मार्च तक बहाल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: फरार हिस्ट्रीशीटर अंकित की पत्नी और हवालात में ब्लेड पहुंचाने वाला गिरफ्तार

संबंधित समाचार