Good News: बरेली के रास्ते टनकपुर-देहरादून ट्रेन को रेल मंत्रालय से मिली मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली वाया चंदौसी होकर किया जाएगा ट्रेन का संचालन

बरेली, अमृत विचार। बरेली के लोगों को अब वाया चंदौसी होकर देहरादून के लिए जंक्शन से भी ट्रेन मिलेगी। रेल मंत्रालय ने टनकपुर से देहरादून के बीच ट्रेन चलाने को स्वीकृति दे दी है। टनकपुर से चलकर यह ट्रेन बरेली के रास्ते देहरादून को चलाई जाएगी। हालांकि, अभी ट्रेन चलाने की तिथि रेल प्रशासन की तरफ से जारी नहीं की गई है।

शुक्रवार को रेलवे बोर्ड निदेशक (कोचिंग) द्वितीय संजय आर नीलम की ओर से जारी पत्र के मुताबिक टनकपुर से देहरादून के बीच चलने वाली नई ट्रेन को टनकपुर वाया बरेली-चंदौसी चलाया जाएगा। यह ट्रेन टनकपुर से प्रत्येक शनिवार शाम 19:40 बजे रवाना होकर देहरादून अगले दिन सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में देहरादून से प्रत्येक रविवार को शाम 15:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे बजे टनकपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों तरफ बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, निजामाबाद, लक्सर और हरिद्वार स्टेशन पर रुकेगी। अफसरों के अनुसार ट्रेन का पूरा शेड्यूल और चलने की तिथि बाद में जारी की जाएगी।

लालकुआं से अमृतसर के लिए चलेगी ट्रेन
लालकुआं से अमृतसर के बीच अभी तक सप्ताह में एक ही ट्रेन का संचालन हो रहा था। अब रेल प्रशासन ने शुक्रवार को लालकुआं अमृतसर के बीच एक और ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है। 15015 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस पांच मार्च से प्रत्येक मंगलवार को लालकुआं से 13.40 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी। वापसी में 15016 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस छह मार्च से प्रत्येक बुधवार को अमृतसर से 05.55 बजे चलकर लालकुआं 17.35 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: दो लाख रुपये न देने पर पति ने दिया तीन तलाक, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार