बरेली: घर के बाहर खड़ी भाजपा नेता की कार चोरी, दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह की कार घर के सामने से चोरी हो गई। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला जगतपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरुवार रात घर के बाहर उनकी कार खड़ी थी। रात में चोर उनकी कार को चुराकर ले गए। बताया कि इससे पहले 15 फरवरी को किसी व्यक्ति ने शराब की बोतल से कार का शीशा तोड़ दिया था। वह फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट संगठन के भी अध्यक्ष हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: दो लाख रुपये न देने पर पति ने दिया तीन तलाक, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
