Kanpur: साहब! पति दो शादी पहले कर चुका...अब मुझे धोखा देकर चौथी की फिराक में लगा, गोद में बच्चा लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गोद में बच्चा लेकर महिला पहुंची पुलिस ऑफिस

कानपुर, अमृत विचार। साहब मेरा पति दो शादी पहले कर चुका है, अब वह उसे धोखा देकर चौथी की फिराक में लगा हुआ है। साहब मुझे न्याय चाहिए उसके पति का यही काम है। वह धोखे से शादी करके महिलाओं को छोड़ देता है। यह गुहार पुलिस ऑफिस पहुंची महिला की थी। जो गोद में बच्ची के साथ न्याय की अफसरों से गुहार लगा रही थी। पुलिस ने महिला के शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जिला जालौन की रहने वाली महिला गोद में 11 महीने की बच्ची लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस अपने पति की शिकायत करने पहुंची थी। उसने एडीसीपी अमिता सिंह को बताया कि उसकी शादी 17 अक्टूबर 2020 को धनकुट्टी निवासी युवक के साथ मंदिर में हुई थी।

युवक से उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। एक दिन पति ने मिलने के लिए उसे कानपुर बुलाया फिर अपने घर में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जब होश आया तो उसके घरवालों ने दबाव बनाकर मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी। 

पीड़ित महिला ने बताया कि किसी तरह शादी हुई। इसके कुछ समय बाद पता चला कि पति इससे पहले दो महिलाओं से शादी कर चुके हैं। दोनों से एक बेटा बेटी है। आरोप लगाया कि उसके पति ने दोनों महिलाओं को घर से भगा दिया है। उसके बाद उस मैट्रिमोनियल साइट से फंसाकर शादी की।

महिला का आरोप है पति अब किसी चौथी महिला के साथ शादी करने जा रहा है, जिसके साथ उसकी मोबाइल पर दिनभर चैट होती है। बताया कि उसकी चैट का स्क्रीनशॉट भी उसके पास है। एडीसीपी मामले की जांच करा रही हैं। उन्होंने बताया कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आरोपी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Triple Talaq: दुबई से पति ने पत्नी को किया फोन...बोला-तलाक, तलाक, तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

संबंधित समाचार