कासगंज: सांसद ने कछला गंगा घाट पर किया सह भोज का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

सांसद ने विकसित भारत के लिए लोगों से मांगे संकल्प पत्र पर सुझाव 

कासगंज: सांसद ने कछला गंगा घाट पर किया सह भोज का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

कासगंज, अमृत विचार। शनिवार को एटा-कासगंज के सांसद ने कछला गंगा घाट पर सह भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया। एटा-कासगंज के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। सह भोजन के माध्यम से सांसद ने अपने चुनाव का शुभारंभ किया। उन्होंने विकसित भारत के लोगों से संकल्प पत्र पर सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। 

एटा संसदीय क्षेत्र से सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा कि 105 विकास परख योजनाओं को लागू करके उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जो जनपद अति पिछडे जिले की श्रेणी में आता था, उसे उन्होंने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में विकास की बुलंदियों से सैचुरेट करने का काम किया है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एटा जनपद को वह बड़ी सौगात देंगे। बेरोजगारी की समस्या जो वर्तमान में एटा जिले के युवाओं की है, उसे दूर करके रोजगार से संतृप्त करने का उनका जो सपना रहा है, वह भी जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में जो सुझाव मांगे गए है, उसमें अन्य जो भी जनता के सुझाव रहेंगे, वह पार्टी स्तर पर चुनाव में जारी होने वाले घोषणा पत्र में भी शामिल किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ कि देश का प्रत्येक नागरिक सरकार किसी न किसी योजना से लाभांवित है। एक समय था जब बसपा के शासन में आंबेडकर गांव चयनित होते थे, सपा के शासन में लोहिया गांव चयनित होते थे, लेकिन भाजपा के शासन में देश के सभी गांवों का समान रूप से विकास हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की तराजू पर किसी कम और ज्यादा नहीं तौला। 

इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप,  मारहरा विधानसभा से विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, विधान परिषद सदस्य आशीष यादव आशु, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष एटा संदीप जैन,  भाजपा जिलाध्यक्ष कासगंज केपी सिंह सोलंकी, विनीत भारद्वाज, कौशिक राजपूत, गौरी शंकर शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, ज्ञान तिवारी,डीएस लोधी, नीरज किशोर मिश्रा, नवल कुलश्रेष्ठ, दीपक मराठा, मोनू माहेश्वरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: रूसी सेना में भर्ती भारतीयों का मामला...विदेश मंत्रालय ने फिर जारी किया बयान, कही ये बात