Farrukhabad: एक बार फिर कोरोना ने दी दस्तक, जिले के युवक की बिगड़ी तबियत...आगरा में जांच कराने पर निकला संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद के क़ायमगंज में कोरोना की दस्तक

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जनपद के कायमगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम राईपुर चिनहटपुर में एक युवक के कोरोना पाॅजिटिव निकल आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। युवक के कोरोना पाॅजिटिव निकलने की जानकारी मिलते ही जनपद का स्वास्थ्य विभाग कोरोना की रोकथाम को लेकर पूरी तरह अलर्ट हो गया।

कोरोना के फर्रुखाबाद जनपद में दस्तक दिए जाने की जानकारी मिलते ही कोरोना से बचाव को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अवनीन्द्र कुमार ने विशेष सतर्कता बरतने के दिशा-निर्देश दिए है।

कायमगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम राईपुर चिनहट पुर निवासी 30 वर्षीय युवक राजकुमार की तबियत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए उसे आगरा के शान्ति वेद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 

डॉक्टर ने मरीज की जांच कराई तो उसमें कोविड पॉजिटिव की पुष्टि हुई। युवक के कोविड संक्रमण होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने फर्रुखाबाद के मुख्य चिकित्साधिकारी को दी गई। जनपद के युवक के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज के चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव निकलने के बाद राजकुमार का इलाज दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सिद्धनाथ मंदिर जाना पहाड़ पर चढ़ने से कम नहीं; शिवरात्रि पर खुदी सड़कें, खुले मैनहोल से बचकर तय करना होगा रास्ता

संबंधित समाचार