पीलीभीत: लोकसभा चुनाव से पहले आम नागरिकों से भी सुझाव लेगी BJP, प्रत्येक विधानसभा में घुमाए जाएंगे वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा अब जनता से भी सुझाव लेगी। प्रत्येक विधानसभा और पार्टी कार्यालय पर एक-एक सुझाव पेटिका रहेगी, जिसमें लोग पर्ची पर लिखकर अपने सुझाव दे सकेंगे। जिसे हाईकमान आगामी चुनाव के घोषणा पत्र में भी शामिल कर सकता है।  इसे लेकर पंद्रह दिवसीय अभियान  शुरू कर दिया गया है। इसे विकसित भारत संकल्प पत्र का नाम दिया गया है।

भाजपा कार्यालय पर शनिवार सुबह एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी गुलशन आनंद, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, लोकसभा प्रभारी दीपक अग्रवाल शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत संकल्प के क्रम में ही सुझाव पेटियों के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। जिला प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का समस्त कार्यकर्ता जुटा हुआ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, गांव चलो..समेत कई अभियान चलाए जा चुके हैं। 

इसी तरह से अब पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में एक-एक सुझाव पेटी वाहन पर रखकर घुमाई जाएगी। जिसमें आम नागरिकों अपने सुझाव दे सकेंगे। इन सुझावों को पढ़कर आगामी चुनाव को देखते हुए हाईकमान तक भेजा जाएगा। अगर कोई खास बिंद़ु निकलकर आते हैं तो उन्हें घोषणा पत्र में शामिल करने पर भी विचार होगा। ये भी बताया कि जिला स्तरीय चुनाव कार्यालय पूर्व में ही खोला जा चुका है। अब विधानसभा स्तरीय कार्याल्य भी जल्द खुलेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई गई।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: काम निपटाकर घर पहुंचा टेक्निकल इलेक्ट्रीशियन तो फंदे से लटका मिला पत्नी का शव, मचा कोहराम

संबंधित समाचार