संभल: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से कार, 36 एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन,चरस व ठगी के रुपये बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपी मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली व दिल्ली में ठगी की वारदातें करते थे। 

पुलिस सूचना के बाद नखासा थाना पुलिस ने गांव महमूदपुर इम्मा से कल्याणपुर गांव जाने वाले रास्ते पर शनिवार को कार में सवार दिल्ली के करावल निवासी राहुल, जौहरीपुर निवासी आकाश और शिवनगर निवासी अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ करने पर आकाश, अनिल चौहान और राहुल ने बताया कि अलग अलग शहरों में लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का काम करते थे। एटीएम बूथ के अंदर खड़े होकर लोगों से एटीएम मशीन काम नहीं कर रही है। यह कहकर उनका एटीएम कार्ड लेकर बदल लेते थे। बदले कार्ड से स्वैप मशीन के खाते में ट्रांसफर करने के बाद रुपयों को साइबर कैफे पर पहुंचकर निकाल लेते थे। पुलिस से बचने के लिए अपनी कार की नंबर पलेट बदल लेते थे। 

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आकाश, राहुल, अनिल चौहान के पास से 27 फरवरी को शाहजहांपुर जिले से कार्ड बदलकर ठगी के 12,900 रुपए, होंडा सिविक कार, 150 ग्राम चरस,36 एटीएम कार्ड, स्वैप मशीन व चाकू बरामद हुआ है। तीनों आरोपी मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली, दिल्ली सहित आदि जिलों में ठगी करने के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

ये भी पढे़ं- संभल: हाथों पर सजी थी महंदी...रिश्तेदारों में बांट दिए थे शादी कार्ड, लड़के ने किया इंकार तो दर्ज हुई FIR!जाने मामला

WhatsApp Image 2024-03-02 at 9.58.20 PM

संबंधित समाचार