यूपी में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ लखनऊ में हुई झमाझम बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में रविवार को सुबह हुई तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम में इस बदलाव का असर राजधानी समेत पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है। हालांकि मौसम का यह बदलाव शुक्रवार रात से ही देखा जा रहा है, लेकिन रविवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है और बादलों की आवाजाही जारी है।

शुक्रवार रात से मौसम में हुए बदलाव के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ी है लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम गर्म हुआ था, लेकिन स्थिति अब बिल्कुल इसके उलट हो गई है। रविवार को भी मौसम में बदलाव की खास उम्मीद नहीं है। मध्यम बारिश के कारण तापमान में कमी रहेगी, आज के दिन राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की बात बताई जा रही है। वहीं सोमवार को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।

मौसम विभाग ने इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात का अंदेशा पहले ही जाता दिया था। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।शनिवार को पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। किसानों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर सामने आई है, गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने अगले 3 घंटों में अमेठी, अयोध्या, बहराईच, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव में कई स्थानों पर ओलावृष्टि (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना जताई है। 

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सीएम योगी ने किया जनता दर्शन कार्यक्रम, सुनी जनता की समस्याएं

 

संबंधित समाचार