लखीमपुर-खीरी: बारिश के बीच कोतवाली में धरने पर बैठे सदर विधायक, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शनिवार की देर रात एलआरपी चौकी पुलिस और सदर विधायक के करीबी लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आई। इसकी जानकारी मिलते ही सदर विधायक भड़क गए और समर्थकों के साथ कोतवाली में आकर हो रही बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठ गए। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

एएसपी नैपाल सिंह मौके पर पहुंचे और बमुश्किल विधायक को समझा बुझाकर शांत कराया। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद विधायक मान गए और धरना समाप्त किया। बताया जाता है कि सदर विधायक योगेश वर्मा के करीबी कुछ लोगों ने एलआरपी चौकी पुलिस से बातचीत हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट की नौबत तक पहुंच गई। बाद में मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली सदर ले आई थी। 

इसकी जानकारी मिलते ही सदर विधायक योगेश वर्मा का पारा चढ़ गया। वह बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रात करीब 11 बजे कोतवाली सदर पहुंच गए और हो रही बारिश के बीच धरने पर बैठ गए। विधायक योगश वर्मा का कहना था कि पुलिस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्हें बेवजह पकड़कर लाने के बाद कोतवाली में प्रताड़ित किया जाता है और गाली गलौज की जाती है। वह कार्यकर्ताओं के सम्मान की खातिर धरने पर बैठे हैं।

ये भी पढे़ं- World Hearing Day 2024: बच्चों से लेकर युवाओं में बढ़ रही कम सुनाई देने की समस्या, जानिए लक्षण और बचाव

 

संबंधित समाचार