ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: ब्लू सफायर मॉल में ग्रिल गिरने से दो की मौत, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के स्थित ब्लू स्क्वायर मॉल में रविवार सुबह लोहे का एक ढांचा गिरने से दो लोग की मौके पर मौत हो गई। इस ढांचे पर होर्डिंग लगाया जाना था। पुलिस ने यह जानकारी दी। मध्य नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत स्थित ब्लू स्क्वायर मॉल में पांचवीं मंजिल से लोहे का ढांचा गिरने से दो व्यक्तियों की मृत्य हो गई है। 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गाज़ियाबाद निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र भाटी व शकील (35) के तौर पर हुई है। कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा उनकी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म