कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी के ढेर होने के साथ ही मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या तीन हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सगुन क्षेत्र में जारी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ मंगलवार शाम से शुरू हुई है। आतंकवादियों की उपस्थिति …

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को जारी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी के ढेर होने के साथ ही मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या तीन हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सगुन क्षेत्र में जारी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ मंगलवार शाम से शुरू हुई है। आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में घेराबंदी करने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गोलाबारी शुरू हुई।

पुलिस ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।  जैसे ही सुरक्षाबलों ने घेराबंदी सख्त की वैसे ही छिपे हुए आतंकवादियों ने अधिक संख्या में सामने आकर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा, “शोपियां जिले में एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया है, कुल ढेर हुए आतंकवादियों की संख्या तीन हो गई है। ऑपरेशन जारी है

संबंधित समाचार