सुलतानपुर: अखंडनगर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखंडनगर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए वित्त एवं संसदीय कार्य के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का अखंडनगर चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां ग्रामीणों ने उन्हें एक ज्ञापन देते हुए अखंडनगर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग उठाई। 

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना यहां शिवनाथ वर्मा स्मारक महाविद्यालय देवनगर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। अखंडनगर बाजार में वासुदेव यादव एवं अन्य भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। साथ ही अखंडनगर बाजार (बेहराभारी) को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि अखंडनगर की बढ़ती आबादी और बढ़ते राजस्व के अनुसार क्षेत्र का विकास कार्य नहीं हो रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में भी आवाज उठाई गई, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। अखंडनगर और इसके आसपास के छह सात गांव को मिलाकर करीब 20 हजार आबादी है। ऐसे में इसे नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा तो लोगों को लाभ मिलेगा। यह इलाका जिले की पूर्वी क्षोर है। जिला मुख्यालय से 70 से 80 तो तहसील मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर है। यहां राम आसरे तिवारी, देवनारायण, कमलेश राव, महेन्द्र मौर्या, राहुल सिंह, अनुज यादव, राम आसरे वर्मा, मूलचंद्र त्रिपाठी, रियाज अली, अकबर अली आदि रहे। 

ये भी पढ़ें -Video: लखनऊ में बेहद खराब हुआ मौसम, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

संबंधित समाचार