प्रतापगढ़: फंदे पर लटकता मिला युवक, नवविवाहिता व महिला का शव, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को दी तहरीर

रानीगंज, प्रतापगढ़, अमृत विचार। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत तीन लोगों के शव फंदे पर लटकते मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रानीगंज के बुढौरा कुंभापुर गांव में रविवार सुबह पेड की डाल पर फंदे से लटकता  हुआ कूराडीह निवासी सिद्धार्थ तिवारी (25) पुत्र विजय तिवारी का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

दूसरी घटना में रानीगंज के थरिया कोडरडीह गांव निवासी सोनू पटेल की करीब 25 दिन पहले सेमरहो,थाना मीरगंज, जौनपुर निवासी राजकुमार की बेटी 19 वर्षीय गुड़िया के साथ मंदिर में शादी कर उसे घर ले आया था। शनिवार को आपसी कलह में स्वयं को कमरे में बंद कर पंखे के हुक में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। 

सूचना पर एसओ आदित्य कुमार सिंह,एसआई फिरोज खान, फोरेंसिक टीम, नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव पहुंचे। जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीसरी घटना सरायसेतराय गांव में हुई। 

रविवार सुबह 25 वर्षीय अंतिमा सरोज पत्नी मनोज सरोज का फंदे पर लटकता शव मिला। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस से हत्या की आंशका जताई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढे़ं: होली खेलें रघुवीरा... मालिनी अवस्थी ने सोनचिरैया टीम के साथ भजन प्रस्तुत कर मोहा लोगों का मन, खूब बजीं तालियां

संबंधित समाचार