बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट की अब NIA करेगी जांच, टोपी, मास्क और चश्मा पहने संदिग्ध की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बेंगलुरु के एक मशहूर कैफे में हुए बम विस्फोट की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी गयी है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोग घायल हो गए थे। सूत्रों के अनुसार, विस्फोट की जांच एनआईए को सौंप दी गयी है। उन्होंने बताया कि टोपी, मास्क और चश्मा पहने हुए एक व्यक्ति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है और अभी उसका सुराग नहीं मिला है। 

ये भी पढ़ें- CM केजरीवाल ने ED से कहा- 12 मार्च के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सवालों का जवाब देने को तैयार हूं

 

संबंधित समाचार