RTE Admission 2024: अब गरीब के बच्चे भी प्राप्त कर सकेंगे शिक्षा...हर रोज होगी समीक्षा, इनको मिली जिम्मेदारी
कानपुर में 5164 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में आज से मिलेंगे प्रवेश
कानपुर, अमृत विचार। आरटीई के तहत सोमवार से 5164 बच्चो के प्रवेश निजी स्कूलों में शुरू हो गए। इस बार हर एक बच्चे के प्रवेश की रोज समीक्षा होगी। पहले चरण के तहत 26 को लॉटरी निकाली गई थी। स्कूलों को चयनिच बच्चों का विवरण भेजा जा चुका है।
आरटीई के तहत इस बार लगभग 11 हजार आवेदन आए थे। इनमें सत्यापन के बाद 7,437 आवेदनों को सही पाया गया था। लॉटरी के दौरान 5,164 ऐसे आवेदन थे जिन्हें पहले चरण के लिए प्रवेश के लिए मान्य किया गया है। 2,273 ऐसे आवेदन रहे जिन्हें पहली लॉटरी के दौरान निरस्त कर दिया गया।
लॉटरी के बाद विभाग की ओर से सभी 410 स्कूलों को प्रवेश के बाबत सूचना पत्र के माध्यम से भेजी गई है। शनिवार तक सभी स्कूलों में पत्र पहुंचने के बाद सोमवार से प्रवेश शुरू होंगे। स्कूलो को भेजे गए पत्रों में स्कूल को विभाग की ओर से प्रवेश के लिए आदेश के साथ ही बच्चे का पूरा विवरण भी दिया गया है।
आरटीई के तहत प्रवेश लेने में स्कूल किसी तरह की मनमानी न कर सके इसके लिए प्रशासन की ओर से भी एक कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा शिक्षा विभा की ओर से भी टीम बनाकर स्कूलों पर निगरानी की जाने की योजना बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- Kanpur IT Raid: तंबाकू कारोबारी ने काले धन से खड़ा किया साम्राज्य, आयकर विभाग की पांचवें दिन भी जांच जारी
