हरदोई: घर में चोरी करने घुसे चोर ने युवक पर चाकू से किया हमला, गांव में दहशत..
मल्लावां/हरदोई। तेंदुआ गांव में घर में चोरी के इरादे से घुसे चोरों ने शोर शरावा होने पर उठ गए। ऐसे में चोर का पीछा करने पर चोर ने युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल का इलाज सीएचसी में इलाज कराया गया। अभी एक सप्ताह पूर्व चोरों ने इसी गांव के तीन घरों से लाखों की चोरी का थी, अब गांव में चोरियों से दहशत का माहौल है।
रविवार को तेंदुआ गांव निवासी राकेश वर्मा के घर में चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश में थे तभी अचानक घर में बंधी भैंस के शोर शरावा की आवाज सुनकर घर के सदस्य उठ गए। राकेश वर्मा ने बताया कि छत पर दो चोर और दो चोर घर के हात्थे में ख़डी कार का कवर खोलने की जुगत में थे। तभी भतीजे संतोष ने चोरों को काफ़ी दूर तक दौड़ाया तो चोर ने चाकू से हमला कर दिया।
चोर के हमले मे संतोष घायल हो गया। घायल का परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। घटना की सूचना पर रात में पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ता की। इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि चोरी की कोशिश में पकड़ने पर युवक पर हमला किया है अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
चोरी से गांव में दहशत..
मल्लावां - तेंदुआ गांव में 24 फ़रवरी को अज्ञात चोरों ने रामऔतार, नीतेश, रामचंन्द्र के घर को निशाना बनाकर दस लाख से आधिक के सोने चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने चोरी का मुकदमा विधायक आशीष सिंह के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया था। लेकिन एक सप्ताह होने के बाद भी अभी तक कोई सुराग पुलिस न लगा सकी।
