हरदोई: गाड़ी को ओवरटेक करने में पेड़ से टकराई कार, दो घायल, लखनऊ रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अचानक सामने से आ रही रोडवेज बस से बचने में पेड से टकराई वैगन आर..

मल्लावां, हरदोई, अमृत विचार। कटरा-बिल्हौर हाइवे पर ओवर टेक करने में वैगन आर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक और कार सवार दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

सोमवार को गंगारामपुर निवासी संदीप विश्वकर्मा 28 वर्ष पुत्र स्व. शिव प्रकाश विश्वकर्मा जो वैगन आर कार से अपने साथी सुधीर 45 पुत्र जगदीश निवासी गंगारामपुर किसी कार्य से बिलग्राम जा रहे थे। जैसे ही माधौगंज के पहले रसूलापुर गांव के पास पहुंचे तभी ओवरटेक करते समय सामने से माधौगंज की ओर से आ रही रोडवेज बस को बचाने में सड़क के किनारे खडे पेड से वैगनआर कार टकरा गई। 

हादसे में कार चालक और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर दिव्यांशू बाजपेयी ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। ऐसे में हादसे की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि संदीप और सुधीर दोनों रोडवेज बस में परिचालक के पद तैनात थे जो लखनऊ दिल्ली पर चलते है।

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव के पीएम मोदी पर व्यक्तिगत प्रहार के बाद सीएम योगी ने उन्हें दिखाया आईना, इस तरीके से दिया जवाब

संबंधित समाचार