Kanpur Dehat Suicide: इंटर की छात्रा ने दे दी जान...मौके से सुसाइड नोट बरामद, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में इंटर की छात्रा ने संदिग्ध हालत में फंदा लगा दी जान

कानपुर देहात, अमृत विचार। सिकंदरा में इंटरमीडिएट की छात्रा ने संदिग्ध हालत में परीक्षा के दो घंटे पहले घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। छात्रा का शव पंखे से लटका देख परिजनों ने थाना पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया।

सिकंदरा कस्बा के जवाहर नगर वार्ड निवासी संजय दिवाकर की पुत्री शिवानी (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सोमवार को उसकी भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। लेकिन उसने घर के अंदर कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर जान दे दी। घटना के समय मां राखी जूनियर हाईस्कूल सिकंदरा में मिडडे मील बनाने गई थी। जबकि पिता संजय दिवाकर मजदूरी करने गया था। 

वहीं मृतका का चौदह वर्षीय भाई शिवम दिल्ली में रिश्तेदारों के पास रह रहा है तथा छोटा भाई आर्यन स्कूल गया था। मृतका के चचेरे भाई अमन ने दरवाजा खटखटया। जिसके न खुलने पर घर के अंदर जाकर कमरे में झांककर देखा तो छात्रा का शव लटकते देखकर सूचना परिजनों को दी। जानकारी पर कोहराम मच गया।

पिता संजय दिवाकर की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलित कराए। फॉरेंसिक टीम ने मृतका की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। मृतका के परिजनों ने परीक्षा के चलते छात्रा के तनाव मंे रहने की बात कही है।

एसएसआई मनजीत दयाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। सुसाइड नोट की पड़ताल की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: फायरिंग व खनन की जांच करेगी रूरा थाना पुलिस, पूर्व सांसद ने रनियां की भूमिका बताई थी संदिग्ध

संबंधित समाचार