Kanpur Fire: चलती वैन में लगी आग... मची अफरा-तफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में वैन में आग लग गई

कानपुर, अमृत विचार। शिवराजपुर थानाक्षेत्र के भटपुरा गांव के सामने नेशनल हाईवे 34 पर दोपहर में ओमनी कार के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

सोमवार को दोपहर में नेशनल हाईवे एनएच 34 से ककवन थाना क्षेत्र के औराताहरपुर गांव निवासी चालक सुधीर ने बताया की वह कानपुर से बिल्हौर की ओर जा रहा था कि अचानक भटपुरा गांव के बीच गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण इंजन से धुंआ उठने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। चालक सुधीर ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई थी।

उधर, राहगीर और ग्रामीणों ने आग पर काबू करने के लिए प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप ले लिया धीरे-धीरे कानपुर से जलकर राख हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाया।

ये भी पढ़ें- Kannauj: धर्म छिपाया...शादी का झांसा देकर किया सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी, पीड़िता ने सांसद से की शिकायत

संबंधित समाचार