बहराइच: जालिम नगर चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया लाइन हाजिर, कर रहे थे यह काम, देखें VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में लखीमपुर की सीमा पर स्थित जालिम नगर चौकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक हेड कांस्टेबल वाहन चालकों से रुपए की वसूली कर रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे चौकी के स्टाफ को पुलिस लाइन भेज दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के बहराइच लखीमपुर मार्ग पर जालिम नगर चौकी स्थित है। जालिम नगर चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल का ट्रक और बस चालकों से रुपए लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने संज्ञान लिया। सोमवार को चौकी इंचार्ज अरुण कुमार द्विवेदी को कार्यालय में स्पष्टीकरण तलब किया। 

वीडियो और वसूली की बात सही मिलने पर एसपी वृंदा शुक्ला ने चौकी इंचार्ज अरुण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक देवेंद्र प्रताप, उप निरीक्षक राम नवल यादव, हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा, सिपाही सूरत सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा, अजय कुमार, विशाल यादव और मोतीपुर थाने में तैनात विपुल तिवारी और मनोज कुमार चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। 

अभी अनेक स्थान पर एसपी की ओर से किसी की तैनाती नहीं की गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: कई जन्मों के बाद ऐसा पुण्य मिलता है जब अयोध्या जाने का सौभाग्य मिलता है: मोहन यादव

संबंधित समाचार