अमरोहा: नहर में डूबे महिला और बच्चे के शव की दूसरे दिन भी नहीं हो पाई शिनाख्त, एक ही रस्सी से बंधे थे दोनो के हाथ और पैर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा अमृत विचार। अमरोहा के थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लोहार पुल के निकट राम गंगा पोषक नहर में एक दिन पूर्व महिला और एक बच्ची के शव एक ही रस्सी से बंधे हुए उतराते मिले थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बाहर निकलवाकर दोनो के शव मोर्चरी में रखवा दिए थे। शवों को देखने के बाद प्रथम दृष्टया दिखाई दे रहा था की दोनो शव चार से पांच दिन पुराने हैं।

पुलिस ने शवों के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। एक दिन बीत जाने के बाद भी शवों की पहचान नहीं नही हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि बीते रविवार की शाम को गांव मोहम्मदपुर लोहार पुल के निकट ग्रामीणों ने रामगंगा पोषक नहर में एक महिला व एक बच्ची का शव उतराता दिखा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। 

उन्होंने बताया कि महिला की अनुमानित आयु 30 साल व बच्ची की अनुमानित आयु 6 साल है। पुलिस ने शवों की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रामगंगा पोषक नहर में मिले दोनों शवों की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो पाई है। दोनों शव मोर्चरी पर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :- LOKSABHA ELECTION 2024: कंगना रनौत होंगी मुरादाबाद से भाजपा का नया चेहरा? या जयाप्रदा साबित होंगी तुरुप का इक्का

संबंधित समाचार