बहराइच: प्लाईवुड फैक्ट्री में पार्टनरशिप के नाम पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिद्धार्थनगर के निवासी हैं पीड़ित और जालसाज

बहराइच, अमृत विचार। सिद्धार्थ नगर के दो व्यक्तियों ने बहराइच के बौंड़ी इलाके में प्लाईवुड फैक्ट्री धनाभाव में कम मुनाफा बता कुछ करोड़ का निवेश पर भारी मुनाफा का झांसा देकर अपने ही जिले के पांच लोगों की डेढ़ करोड़ रकम लगवाई। कुछ दिनों ठीक ठाक कारोबार के बाद लगावाई गई रकम को फंसा कारोबार पर एकाधिकार कर लिया। पीड़ित पक्ष ने धोखाधड़ी व धमकी की धाराओं मे केस दर्ज कराया है।

सिद्धार्थ नगर जिले के देवरिया थाने के आर्यनगर निवासी संजय मित्तल पुत्र गोवर्द्धन प्रसाद के अनुसार उनके ही जिले के सोहरतगढ़ जिले के गांधी नगर निवासी पवन कुमार मित्तल ने बताया कि बहराइच जिले के बौंड़ी थाने के खैरा बाजार में वह प्लाईवुड फैक्ट्री लगाए है। धनाभाव में जो मुनाफा होना चाहिए। वह नही हो पा रहा है। डेढ़ करोड़ का निवेश को प्रेरित किया। ताकि मुनाफा बढ़ सके। इसके लिए पार्टनरशिप का आमंत्रण दिया।

संजय मित्तल ने बताया की नजदीकी होने की वजह से विश्वास करके संजय ने दो अन्य व्यवसायिक साथी नंद किशोर शर्मा व गोविंद अग्रवाल ने पचास पचास लाख का निवेश किया। दरगाह थाने के परसौरा में 24 लाख की भूमि खरीदी गई। 1.26 करोड़ रूपये बैंक व अन्य माध्यम से पवन को दिया गया। कुछ दिनों तक तो इन तीनो पार्टनर को लाभांश मिला। फिर देनदारी बंद हो गई। यहां तक कि कंपनी पर पवन का एकाधिकार हो गया।

बताया गया था कि पंकज टिम्बर मर्चेंट का लाइसेंस पवन के नाम है। बाद मे पता चला कि लाइसेंस पवन मित्तल के भाई राधेश्याम मित्तल के नाम है। डेढ़ करोड़ का निवेश फंसने पर पीड़ित संजय ने थाने में पंजीकृत डाक से तहरीर भेजी। उस पर पुलिस ने जब केस दर्ज नही किया तो पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर दरगाह थाने मे कूट रचित दस्तावेज से धोखाधड़ी व धमकी की धाराओं मे केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच केस दर्ज हुआ है। जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: बहराइच: जालिम नगर चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया लाइन हाजिर, कर रहे थे यह काम, देखें VIDEO

संबंधित समाचार