श्रावस्ती: डीएम सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश
श्रावस्ती, अमृत विचार। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लखाही खास और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिहनिया का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान ज्ञात हुआ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा इन विद्यालयों के जर्जर होने के कारण भवन के ध्वस्तीकरण के उपरान्त पुर्ननिर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में कराये जा रहे कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कार्यो को समय-सीमा के अन्दर पूरा कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने समस्त कक्षों का भ्रमण निरीक्षण किया और मानक के अनुसार सभी अवशेष कार्यो को पूर्ण कराते हुए जल्द से जल्द हस्तगत कराने की कार्यवाही की जाए, ताकि समय से शिक्षण कार्य के संचालन की कार्यवाही करायी जा सके। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह सहित कार्यदायी संस्था के अभियंतागण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप, एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी जांच
