न्यायाधीश पद से इस्तीफे के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने BJP में शामिल होने का किया ऐलान
कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह सात मार्च को भाजपा में शामिल होंगे।
न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है।’’ उन्होंने मंगलवार सुबह अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा और इसकी प्रतियां प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ तथा कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम को भेजी।
ये भी पढे़ं- CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जीवन भर अन्याय करने वाली पार्टी वाले आज निकाल रहे न्याय यात्रा
