औरैया महोत्सव : आप लोग जाग गए है, मेरे राम जाग गए है...कैलाश खेर के गाते ही झूम उठे लोग
औरैया महोत्सव में पूरी रात कैलाश खेर के गीत पर लोग झूमते रहे
औरैया, अमृत विचार। औरैया महोत्सव में देर रात जान जोगी के नाल नी गाने के साथ स्टेज पर पहुंचे कैलाश खेर को देख दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। पूरी रात चले कार्यक्रम में लोग गीतों पर झूमते रहे।
औरैया महोत्सव में सूफी गायक कैलाश खेर ने अपनी गायकी से समारोह में जान फूंक दी। सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति में कैलाश खेर ने एक के बाद एक गानों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में ही कैलाश खेर ने कहा की आप लोग जाग गए है, मेरे राम जाग गए है।
वोट देने योग्य हो गए है तो जरूर वोट देना। कहा की बड़े-बड़े ताकत वाले देश आपस में लड़ रहे हैं और भारत की तरफ बेचारे देख रहें हैं कि यह हमे बचा लेंगे ये मेरा बीच बचाव कर लेंगे। यह है भारत की ताकत। कहा मेरे राम जग गए हैं आपके हृदय में इनको अपने हृदय में जागे रहने देना और वोट करो हर बुराई पर नुकीली दो चोट दो वोट दो।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश, एसपी चारू निगम समेत जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे और कई भाजपा नेता व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- Indian Idol के विजेता वैभव गुप्ता पहुंचे कानपुर...रोड शो के दौरान हुआ स्वागत, बाबा आनंदेश्वर में टेका माथा
