बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अव्यवस्था हावी
रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। भारी अव्यवस्था के बीच लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। कांवड़ियों का आना जारी है। प्रशासन की मुस्तैदी का आलम यह है के मुख्य मार्ग पर ही कीचड़ फैला हुआ है। शिव भक्तों के लिए हाइवे के किनारे जगह-जगह विश्राम स्थल बनाए गए हैं। लोधेश्वर महादेवा में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग के पूजन दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गर्भगृह में जुटी रही।
हाइवे से लेकर महादेवा के सभी मार्गो पर पैदल व विभिन्न साधनों से शिवभक्त महादेवा पहुंच रहे हैं। पैरों में महावर व घुंघरू बांधे सजी कांवर कंधे पर रखे डीजे की धुन पर थिरकते हुए कांवड़िया मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। मेला क्षेत्र में दुकानें सजी है। पूर्व में हुई बारिश की वजह से जगह जगह कीचड़ फैला है। जिससे शिवभक्तों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन मेला की व्यवस्थाओं दुरुस्त करने में लगा है। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात हैं।

उप जिलाधिकारी पवन कुमार, सीओ आलोक पाठक, तहसीलदार सीमा भारती, प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय, महादेव चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मंगलवार को शहर में भी शिव भक्तों ने जगह-जगह कांवरियों के लिए फलाहार की व्यवस्था कराई।
ये भी पढ़ें -योगी मंत्रिमंडल विस्तार: ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान समेत इन नेताओं ने ली शपथ, CM योगी ने दी बधाई
