संदेशखाली प्रकरण: सड़क पर उतरे एबीवीपी कार्यकर्ता, ममता सरकार का जलाया पुतला
प्रयागराज, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इलाहबाद विश्विद्यालय परिसर के बाहर संदेश खाली प्रकरण के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर ममता सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा है ।
परिषद ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा हिंदू घरों से जबरन नाबालिग कन्या व महिलाओं को चिन्हित कर उनका अपहरण कर पार्टी कार्यालय में लाकर अत्याचार, दुराचार करने के कृत्यों की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। तथा इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
परिषद ने राष्ट्रपति को पत्र लिख राज्य सरकार की प्रकरण में संलिप्तता की केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच करवाने, महिलाओं पर हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन करने एवं संबंधित प्रकरण की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने, पीड़ित महिला को नि:शुल्क सहायता उपलब्ध कराने, मनोवैज्ञानिक द्वारा मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं को सहायता दिलवाने एवं भय-मुक्त संदेशखाली बनाने में केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति की मांग की है।
ये भी पढ़ें -बाराबंकी: कुवैत से मृत बेटे के शव को लाने की लगाई गुहार, मजदूरी के लिए गया था विदेश
