हरियाणा से युवक ने पत्नी को किया वीडियो कॉल; डराने के लिए लगाया फांसी का फंदा, हाथ से छूटा मोबाइल, फिर हुआ ये...पढ़ें पूरी खबर
बांदा, अमृत विचार। पत्नी को वीडियो कालिग करने के बाद पति ने फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी अनिल (32)पुत्र रामकिशोर वर्मा चार वर्ष से बल्लभगढ हरियाणा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सोमवार की रात वह नशे की हालत में घर आया और गले में रस्सी का फंदा डाल कर पत्नी रोशनी को वीडियो कॉलिग कर फांसी लगाने की बात कह कर डराने लगा। इस पर पत्नी ने मना किया।
वीडियो कॉलिग करते समय मोबाइल हाथ से छूट गया। अनिल मोबाइल उठाने लगा। इसी बीच उसके गले में फंदा कस गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनो ने घटना की जानकारी कुछ दूर पर रह रहे दूसरे भाई विमल को दी गई। मौके पर पहुंचे विमल ने देखा तो दरवाजे बंद थे। किसी तरह दरवाजा तोड़ कर वह अंदर पहुंचा। देखा तो अनिल का शव फंदे पर लटक रहा था।
मृतक दो भाईयो में बड़ा था। उसके एक पुत्री है। बताया जाता है कि अनिल नशे का आदी था। पत्नी को डराने के लिए फांसी लगा लिया। मोबाइल फोन गिरते ही यह घटना हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव लाया गया। सीओ सदर अजय सिंह ने बताया कि यह मामला हरियाणा का है। समस्त कार्यवाही वहां की पुलिस द्वारा की जा रही है।
